वाराणसी

Weather Alert-गरज-चमक के साथ हुई बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

सुबह से ही आसमान में छाये थे बादल, बारिश होने के बाद निकली धूप

2 min read
Jan 28, 2020
Rain
Rain

वाराणसी. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है। मंगलवार की सुबह बनारस में चमक-गरज के साथ बारिश हुई है। हल्की पानी बरसने के बाद मौसम साफ हो गया था और धूप भी निकली थी उसके बाद फिर से बादल छाने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक की माने तो 29 जनवरी तक मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-पूर्वांचल में कल हो सकती है बारिश, 29 तक रहेगा मौसम का यह हाल

बीती देर रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ था। सुबह के समय भगवान भास्कार के दर्शन नहीं हुए थे। जम्मू कश्मीर पर आये पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कि गरज-चमक के साथ कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। उसके बाद धूप व बादलों के बीच आंख मिचौनी चलती रही। जनवरी के अंतिम सप्ताह में पानी बरसने से ठंड की फिर से वापसी होनी तय हो गयी है। पश्चिमी विक्षोभ की चलते पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई है। दिल्ली व पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होने से वहां का मौसम बदल गया है। बादल छाये रहने से पहाड़ों से ठंडी हवा अभी पूर्वांचल में नहीं आ रही है। 29 के बाद जब मौसम साफ होगा तो फिर से कोल्ड फ्रंट अपना असर दिखायेगा। घना कोहरा पडऩे के साथ तापमान में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े:-डा फिरोज खान के पिता को मिलेगा पद्मश्री, बेटे ने दी यह प्रतिक्रिया

जानिए क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने कहा कि दो दिन पानी बरसने की संभावना है। पूर्वांचल में अधिक बारिश होने की उम्मीद नहीं है। गरज-चमक के साथ ही पानी बरसेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पूर्वांचल का मौसम एक बार फिर शुष्क हो जायेगा। इसके बाद ठंडी हवा यहां पर पहुंचेगी तो गलन में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े:-नेताजी के प्रपौत्र ने किया सुभाष चन्द्र बोस मंदिर में दर्शन, उतारी आरती

Published on:
28 Jan 2020 11:12 am
Also Read
View All
वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

काशी में चौकाने वाला आंकड़ा, पानी में डूबने से हुईं सबसे ज्यादा मौतें, लोगों की जान बचाने की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर थाने में पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश, आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे बयान

वाराणसी कोर्ट का फैसला: चोरी के आरोपी की पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, 29 साल बाद 2 रिटायर्ड दारोगा और डॉक्टर को मिली सजा