वाराणसी

महिला कांस्टेबल का सब इंस्पेक्टर पति पर आरोप-किसी और से है इनका अवैध संबंध, मुझे दहेज के लिए परेशान करते हैं

Woman constable filed dowry harassment case : कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 9:49 AM IST
Concept Image
Concept Image

वाराणसी। कैंट थाने पर पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त सब इंस्पेक्टर का किसी अन्य महिला कांस्टेबल से अवैध सम्बन्ध है, जिस वजह से उसने मारपीट के अपनी पत्नी को घर से बाहर निकल दिया था। फिलहाल कैंट थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


आरपीएफ प्रयागराज स्टेशन पर तैनात है पति

पीड़िता कांस्टेबल अर्चना पाल ने अपनी तहरीर में बताया है कि वह आरटीसी पुलिस लाइन में तैनात है। प्रतापगढ़ निवासी अर्चना का विवाह साल 2016 में मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर निवासी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूर्यकेश पाल से हुआ था। इस समय उनकी तैनाती आरपीएफ थाना प्रयागराज पर है।


दहेज के लिए किया प्रताड़ित

अर्चना पाल ने बताया कि साल 2019 से उसका पति और ससुर राजदेव, देवर चन्द्रकेश, ननद पूजा व ननदोई सदन पाल ने चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसपर दबाव बनाया कि घर वालों से कहो की चार पहिया वाहन दें वरना अपनी बेटी को ले जाएं। उस वक़्त मेरी गोदी में 3 माह का बच्चा भी था। मुझे उन्होंने दहेज के लिए बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया और मुझे मेरा सामान भी नहीं लेने दिया।


पति के हैं अवैध संबंध

महिला कांस्टेबल ने बड़ा आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे पति ने शाहजहांपुर में भी कुछ दिन ड्यूटी की है और उसी दौरान उनका वहां तैनात एक कांस्टेबल से अवैध संबंध बन गया है। इस कारण भी वो मुझे अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं।


2021 में ससुराल पहुंची तो की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में ससुराल के लोगों और मेरे घर्र वालों के बीच हुई बातचीत के बाद मई साल 2021 में ससुराल गयी, लेकिन कुछ दिन बाद मुझे फिर मारपीट के घर से निकाल दिया।

Published on: