वाराणसी

महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष संग कपड़े खरीदने गईं महिलाओं ने चुराए अंडरगारमेंट्स, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी वायरल

वाराणसी के लाहुराबीर स्थित एक कपड़े के दुकान में गई महिलाओं द्वारा अंडर गारमेंट चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है और दुकान मालिक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है...
2 min read
• •
Feb 25, 2026
Feature image
CCTV image

वाराणसी: महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष के साथ कपड़े खरीदने गई कुछ महिलाओं द्वारा अंडरगारमेंट चुराए जाने का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक की तहरीर पर एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सुदीप सिंह नामक एक व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि लाहुराबीर स्थित उनके कपड़े के स्टोर से मंगलवार की शाम कुछ कपड़े की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात महिलाएं उनके स्टोर में पहुंची थी और करीब ₹10000 का सामान चोरी कर ले गईं। उन्होंने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें एक महिला अंडरगारमेंट्स चुराते नजर आ रही हैं।

पुलिस नें दर्ज किया मुकदमा

मामले में तहरीर मिलने के बाद चेतगंज पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। चोरी का आरोप महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ गई महिलाओं पर लगा है।

सुनीता सोनी नें रखा पक्ष

मामले में सुनीता सोनी ने बताया, "मैं मंगलवार की शाम शॉपिंग करने के लिए उसे दुकान में गई हुई थी और इस दौरान मेरे साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थी जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं कपड़े चुरा रही हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी और वीडियो वायरल होने के बाद मैंने दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।"

सुनीता से पुलिस नें किया संपर्क

सुनीता सोनी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी के लिए मुझे थाने से फोन आया था और मैंने उन्हें जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है। मैं व्यापार वर्ग से आती हूं और यदि किसी व्यापारी भाई के साथ इस तरह के कार्य होते हैं, तो मैं पुलिस का इसमें जरूर सहयोग करूंगी।

Updated on:
25 Feb 2026 06:41 pm
Published on:
25 Feb 2026 06:40 pm
Also Read
View All
विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! वाराणसी में 3 दिन शराबबंदी, जानें क्यों लिया गया फैसला

‘मायावती मंत्री बना रही थीं, लेकिन निर्दलीय जीतकर कांग्रेस के साथ आया, अजय राय ने बताया क्यों नहीं छोड़ रहे कांग्रेस का साथ

मकान में ब्लास्ट के बाद वाराणसी पुलिस की सख्ती, शहर के कई इलाकों में चला अभियान, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद