वाराणसी

Varanasi में भगवा रंग की नंबर प्लेट पर लिखा योगी सेवक, काटा 6000 का चालान

Varanasi में युवक ने अपनी बाइक की भगवा रंग की नंबर प्लेट पर योगी सेवक लिखवाया था। पुलिस ने छह हजार का चालान काटा है।  
less than 1 minute read
• •
Feb 22, 2023
Varanasi news

Varanasi में एक युवक को बाइक के नंबर प्लेट पर “योगी सेवक” लिखवाना महंगा पड़ गया। मंगलवार को बाइक का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने करवाई की और 6 हजार का चालान काट दिया। नंबर प्लेट का रंग भगवा था और उस पर सफेद रंग से योगी सेवक लिखा गया था।

वाराणसी के अर्दली बाजार जा रहा था युवक
युवक वाराणसी के भोजूबीर चौराहे का रहने वाला है। युवक बाइक से वाराणसी के अर्दली बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर चेक‌िंग कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। नंबर प्‍लेट उतरवाने के साथ चालान की कार्रवाई की।

इस बारे में एडिशनल डीसीपी दिनेश पूरी ने कहा, “सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल नियमों के तहत बाइक नंबर के आधार पर उसका चालान कर दिया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच बाइक अर्दली बाजार क्षेत्र में दिखाई दी। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।”

चालान अंकित दीक्षित के नाम से काटा गया
एडिशनल डीसीपी ने बताया क‌ि चालान अंकित दीक्षित के नाम से काटा गया है। बाइक का नंबर प्लेट उतरवा दिया गया है। नियमों के तहत नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।”

Updated on:
22 Feb 2023 04:47 pm
Published on:
22 Feb 2023 04:46 pm
Also Read
View All
काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल

एयर शो के लिए दुल्हन की तरह सज रही काशी: दीवारों पर ऊकेरी जा रही कलकृतियां, विदेशी मेहमान संस्कृति से होंगे रूबरू