शाकाहारी

मोटापा दूर करना है तो खाएं ये चीज

स्प्राउट कढ़ी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मोटापा नियंत्रित करने में कारगर है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 4:11 PM IST
Sprout kadi
Sprout kadi

स्प्राउट कढ़ी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मोटापा नियंत्रित करने में कारगर है। इसके साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।

सामग्री -

1 कप अंकुरित मूंग
1/2 स्पून सरसों
जीरा
हींग
2 कश्मीरी लाल मिर्च
1 तेजपत्ता
लाल मिर्च व हल्दी पाउडर
2 स्पून हरी मिर्च पेस्ट
डेढ़ कप दही
नमक
4 स्पून बेसन
2 स्पून तेल
बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे बनाएं -

प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। सरसों, जीरा से तडक़ा दें। कश्मीरी लाल मिर्च, तेजपत्ता, हींग डालकर धीमी आंच पर कुछ १५ सेकंड भून लें। अंकुरित दाने, डेढ़ कप पानी, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स करें। कुकर में 3 सीटी आने के बाद १० मिनट बाद ढ़क्कन खोलें। दही, बेसन में पानी डालकर फेंट कर अंकुरित दाने के मिश्रण में मिला लें। पूरी सामग्री 5 मिनट तक धीमी आंच पर हिलाते हुए पका लें। इसके बाद बारीक धनिया से सजाकर अंकुरित मूंग कढ़ी परोसें।

सवां चावल के ढोकलों से पाचन होता है मजबूत

सवां चावल में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत रहती है।

सामग्री -

सवां चावल 1 कप
दही 1 कप
तेल 2 चम्मच
सोडा एक चौथाई चम्मच
2-3 हरी मिर्च
थोड़ा सा अदरक पेस्ट
चीनी -1 चम्मच
6-7 करी पत्ते
बारीक कटा हरा धनिया कटा हुआ
सेंधा नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएं -

चावल को मिक्सी में दरदरा पीस लें। उसमें दही, एक चम्मच तेल, नमक, चीनी मिलाकर आधा घंटा रख दें। फिर मिश्रण में धनिया, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और सोडा मिलाएं। फिर ढोकले के सांचे में डालकर 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं। ठंडा होने पर उसमें करी पत्ते का तडक़ा लगाकर चौकोर आकार में काट लें और चावल का ढोकला व्रत में खाने के लिए तैयार है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।