
श्रीलंका में भी चुनावी माहौल जोर पकड़ रहा है। देश में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होगा। 21 सितंबर को श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। इससे पहले 2019 में आखिरी बार श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। अगले महीने श्रीलंका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी उम्मीदवार भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। देश की जनता भी चुनाव के लिए तैयार है।
मैदान में 39 उम्मीदवार
श्रीलंका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों में 3 अल्पसंख्यक तमिल और 2 बौद्ध भिक्षु भी शामिल हैं। गुरुवार को चुनावी नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी चुनावी रेस में हैं। हालांकि 39 उम्मीदवारों में एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
आर्थिक संकट के बाद पहला चुनाव
2019 में श्रीलंका में पैदा हुए आर्थिक संकट के बाद यह पहला चुनाव होगा। उस समय देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति हो गई थी और महीनों तक सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन भी हुए थे, जिसके कारण तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को भागना पड़ा था। श्रीलंका अभी भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन अब हालात पहले से सुधरे हैं। भारत ने भी मुश्किल हालात में श्रीलंका की काफी मदद की।
यह भी पढ़ें- इज़रायली हमलों में अब तक 40 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत