विदेश

होटल के कमरे में 6 विदेशियों की मिली लाशें, मची खलबली

हाल ही में होटल के एक कमरे में 6 लोगों की लाशें मिली हैं। सभी 6 लाशें विदेशी नागरिकों की हैं और इस घटना से खलबली मच गई है।

less than 1 minute read
Hotel Grand Hyatt Erawan in Bangkok

थाईलैंड (Thailand( की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में दुनिया के कई देशों से लोग घूमने के लिए जाते हैं। पर हाल ही में बैंकॉक में कुछ ऐसा हुआ है जिससे लोग काफी हैरान हैं। दरअसल बैंकॉक के एक लग्ज़री होटल ग्रैंड हयात इरावन में मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे खलबली मच गई है। मंगलवार को इस होटल के एक कमरे से 6 लोगों की लाशें मिली हैं। सभी विदेशी थे। मृतकों में 2 वियतनाम मूल के अमेरिकी नागरिक थे और 4 वियतनामी नागरिक थे। इनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं थीं।

जहर की वजह से मौत

पुलिस के अनुसार सभी 6 विदेशी नागरिकों की मौत जहर की वजह से हुई है। मृतकों के मुंह से झाग भी निकलता हुआ पाया गया।

ब्लड टेस्ट में मिला सायनाइड

पुलिस ने बताया कि सभी 6 मृतकों का ब्लड टेस्ट लिया गया है। ब्लड टेस्ट में सभी लोगों के खून में सायनाइड मिला है। सायनाइड एक जहरीला केमिकल है।

मरने वालों में से एक ने की थी साजिश

पुलिस ने इस मामले की जांच की और उनके अनुसार बैंकॉक के ग्रैंड हयात इरावन होटल में जिन 6 लोगों की लाशें मिली हैं, उनमें से एक ने इस साजिश को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें- इज़रायल ने किया लेबनान पर हवाई हमला, 3 सीरियाई बच्चों समेत 5 की मौत

Also Read
View All

अगली खबर