विदेश

ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज से टकराई प्रवासियों की नाव, 6 लोगों की मौत

Coast Guard Vessel-Boat Collision: प्रवासियों की एक नाव के ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज से टकराने की वजह से 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Boat accident
जहाज से टकराई प्रवासियों की नाव (Photo - @Newsforce)

ग्रीस (Greece) के लेस्वोस आइलैंड (Lesvos Island) पास आज, सोमवार, 19 अक्टूबर को प्रवासियों की एक नाव और ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज की जोर की टक्कर हो गई। इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक शिशु भी शामिल हैं। बचावकर्ताओं ने सभी 6 मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि लेस्वोस आइलैंड के दक्षिण में अग्रिलिया से करीब 3.5 समुद्री मील (करीब 6.48 किलोमीटर) दूर यह हादसा हुआ।

टक्कर के बाद पलटी नाव

अधिकारियों ने बताया कि तुर्की तट से आ रही नाव एक स्पीडबोट थी, जिसमें कई प्रवासी सवार थे। ग्रीक कोस्ट गार्ड के गश्ती जहाज से प्रवासियों की नाव टकरा गई। कोस्ट गार्ड के अनुसार स्पीडबोट अचानक रास्ता बदलकर कोस्ट गार्ड जहाज के बाईं ओर अपने आगे के हिस्से से टकराई। टक्कर इतनी जोर की थी कि नाव पलट गई और उसमें सवार प्रवासी समुद्र में गिर पड़े।

8 लोग बचे ज़िंदा

इस हादसे में 8 लोग ज़िंदा बचे, जिनमें चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बचावकर्ताओं ने उन्हें लेस्वोस के मायटिलेनी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति समान्य बताई जा रही है।

नाव चालक गिरफ्तार

नाव चलाने वाला शख्स एक 37 वर्षीय शख्स है और तुर्की का नागरिक है। उसे तस्कर होने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है। नाव चालक पर प्रवासियों की तस्करी और घातक हादसे का मुख्य दोषी होने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रीस के मंत्री ने तस्करों को ठहराया ज़िम्मेदार

ग्रीस के शिपिंग मंत्री वासिलिस किकिलियास ने इस घटना पर गुस्सा जताते हुए मृतकों और उनके परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के हादसों के लिए तस्करों को पूरी तरह से ज़िम्मेदार ठहराया और कहा, “तस्करों के प्रति हमारी नीति साफ़ है कि इस मामले में ज़ीरो टॉलरेंस रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रीस लंबे समय से मिडिल ईस्ट और अफ्रीका से आने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार रहा है। तुर्की से लेस्वोस आइलैंड जैसी छोटी दूरी वाले समुद्री मार्ग पर अक्सर ही हादसे देखने को मिलते हैं।

Updated on:
19 Oct 2026 04:23 pm
Published on:
19 Oct 2026 03:23 pm