विदेश

Twitter और मेटा के बाद अब Amazon के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, नौकरी से निकाले जा रहे लोग

Twitter और मेटा में कर्मचारियों की छटनी के बाद अब Amazon के कर्मचारियों पर खरता मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Amazon भी अब कर्मचारियों की छटनी कर रहा है। इसके साथ ही नई भर्ती पर भी रोक लगा दिया गया है।

2 min read
Nov 11, 2022
after-meta-and-twitter-now-amazon-becomes-the-latest-to-join-layoff-spree.jpg
After Meta and Twitter, now Amazon becomes the latest to join layoff spree

पहले Twitter फिर मेटा और अब Amazon अपने कर्मचारियों को निकाल रही है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कई तरह के बदलाव जारी हैं, जिसके तहत दुनियाभर में एलन मस्क ने Twitter के कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसके बाद फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपनी कंपनी के 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसके बारे में कई कर्मचारी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए विरोध जता रहे हैं।

वहीं अब अमरीकी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी बढ़ती आर्थिक मंदी के बीच कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पिछले हफ्ते से ही नई हायरिंग को रोक दिया है, जिसके बाद मौजूदा कर्मचारियों की संख्या को भी कम किया जा रहा है। हालांकि इस बारे में भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Amazon के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोकरी से निकाले जाने की दी जानकारी
Amazon में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी झांग ने लिंकडिन में लिखा कि मेरा 1.5 साल का कार्यकाल आश्चर्यजनक रूप से समाप्त हो गया। हमारी पूरी रोबोटिक्स टीम चली गई! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अद्भुत लीडर्स और इंजीनियरों के साथ काम करने वाली एक शानदार यात्रा थी।

अर्थव्यवस्था और बिजनेस को लेकर जारी है निगरानी
पीपल एक्सपीरियंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने कहा कि "हम पिछले कुछ महीनों के लिए इस ठहराव के बारे में अनुमान लगा रहे थे। अर्थव्यवस्था और बिजनेस में जो हम देख रहे हैं, उसकी निगरानी करना जारी रखेंगे।

अमेजन के शेयर में 50% की आई गिरावट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती मुद्रास्फीति, सख्त मौद्रिक नीतियों के कारण अमेजन दुनिया की पहली सार्वजनिक कंपनी बन गई , जिसमें इस साल स्टॉक में ऐतिहासिक बिकवाली जारी है। इसी बीच अमेजन के ई-कॉमर्स और क्लाउड कंपनी के शेयरों में बुधवार को 4.3% की गिरावट आई है। वहीं कोरोना महामारी, धीमी बिक्री, बढ़ती लागत और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच अमेजन के शेयरों में लगभग 50% की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: Twitter में छंटनी पर पहली बार एलन मस्क ने दी सफाई, कहा- दुर्भाग्य से मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं

Published on:
11 Nov 2022 05:26 pm