विदेश

होर्मुज स्ट्रेट में एक और तेल के जहाज में हुआ धमाका, अवैध रास्ते पर समुदी बारूदी सुरंग से टकराने पर हुआ हादसा

Oil Tanker Explodes In Strait of Hormuz: आईआरजीसी ने जानकारी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में एक और तेल का जहाज समुद्री बारूदी सुरंग का शिकार बन गया है।
2 min read
• •
Oct 19, 2026
Container ship accident in Strait of Hormuz
होर्मुज स्ट्रेट में जहाज बना समुद्री बारूदी सुरंग का शिकार। (Representational Photo/ANI)

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में एक और तेल का जहाज समुदी बारूदी सुरंग का शिकार बन गया है। ईरान (Iran) की आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने जानकारी दी कि अवैध रास्ते से गुज़र रहे तेल के एक जहाज की समुदी बारूदी सुरंग से टक्कर हो गई, जिससे जहाज में धमाका हुआ और फिर आग लग गई।

ईरान के आदेश का उल्लंघन कर रहा था जहाज

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के अनुसार तेल का जहाज होर्मुज स्ट्रेट में अवैध रास्ते से गुज़रते हुए ईरान के आदेश का उल्लंघन कर रहा था। इसी दौरान वो समुदी बारूदी सुरंग से टकरा गया और उसके इंजन रूम में धमाका हो गया और फिर जहाज जलने लगा। जहाज को इस धमाके और आग लगने की वजह से कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आईआरजीसी के अनुसार इस हादसे के बाद जहाज पूरी तरह बेकार हो गया, क्योंकि धमाका उसके इंजन रूम में हुआ।

बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के बाद इस तरह के मामले पिछले कुछ समय में बढ़े हैं। अमेरिका की नेवी के अनुसार होर्मुज स्ट्रेट में समुदी आवाजाही पहले की तरह सामान्य हो गई है और इसके लिए उन्होंने ही वैकल्पिक रास्ते बताए हैं, जिन्हें आईआरजीसी ने अवैध घोषित किया हुआ है। इन रास्तों पर समुदी बारूदी सुरंगें भी बिछी हुई हैं। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए कई जहाज होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्तों से गुज़रने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान ये जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं, जिससे वो ईरानी नेवी से बच सके, लेकिन इस दौरान वो समुदी बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे।

ईरानी चेतावनी का हो रहा है असर

ईरान की सेना के समन्वय उप-प्रमुख और ईरानी नेवी के रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी (Habibollah Sayyari) ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी देते हुए कहा, "होर्मुज स्ट्रेट बंद है और अगर इस जलमार्ग से किसी ने भी बिना समन्वय के गुज़रने की कोशिश की, तो सही नहीं होगा। उसे इसकी कीमत चुकानी होगी और वो देखेगा कि उसके साथ क्या होता है।" इस चेतावनी के बाद तेल के कई जहाज होर्मुज स्ट्रेट में बिना समन्वय के अवैध रास्तों से गुज़रने की कोशिश करते हुए समुदी बारूदी सुरंगों का शिकार बने हैं।

Also Read
View All
‘भारत-अमेरिका समझौते के बेहद करीब’, ट्रेड डील पर बोले मार्को रुबियो, रूसी तेल पर छूट की भी बताई वजह

फ्रांस हिंसा के बीच इंटीरियर मिनिस्टर ने की इस्तीफे की पेशकश, राष्ट्रपति मैक्रों ने ठुकराया, पुलिसिंग में बदलाव के दिए निर्देश

मिडिल ईस्ट के 12 देशों में अमेरिका का सिक्योरिटी अलर्ट: ईरान-हूति हमलों का जताया खतरा, एयरस्पेस बंद होने की आशंका

US attack on Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका का हाई अलर्ट: ईरान पर हमले की अटकलें तेज, नागरिकों से कहा- रहें सतर्क

France Protests: ऐतिहासिक सिटी हॉल जलाया, दुकानें लूटीं; मैक्रों बोले- जायज मांगें अपनी जगह, उपद्रवियों से कोई समझौता नहीं