विदेश

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 30

Bangladesh Floods: बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

2 min read
Flood in Bangladesh (Image-ANI)

बांग्लादेश (Bangladesh) में मौसम की मार के कारण लोगों का बुरा हाल है। जो बांग्लादेश कुछ दिन पहले हिंसा और दंगों की आग में झुलस रहा था, वो अब बाढ़ में डूबा हुआ है। बांग्लादेश के करीब 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है जिससे लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) से देश की अर्थव्यवस्था पर तो बुरा असर पड़ा है ही, साथ ही जान-माल के नुकसान से देश के लोग भी चिंतित हैं।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 30

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। इस आंकड़े में अभी भी इजाफे की आशंका जताई जा रही है।

करीब 60 लाख लोग प्रभावित

बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।

8 लाख से ज़्यादा लोगों ने खोया अपना घर

बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से लोग बेघर भी हो गए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक 8 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपना घर खो दिया है। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है।

राहत कार्य जारी

बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी से फोन पर बात के बाद पुतिन का बयान, कहा – “यूक्रेन की नीति विनाशकारी”



Also Read
View All