
बांग्लादेश (Bangladesh) में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों का बुरा हाल है। देश के 12 जिलों में पहले मूसलाधार बारिश और फिर उसके बाद आई बाढ़ के चलते लोगों के हाल बेहाल हो गए। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) की वजह से प्रभावित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बांग्लादेश में आई बाढ़ की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
मरने वालों का आंकड़ा हुआ 67
बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 67 हो गया है। अभी भी मरने वालों की संख्या के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
लगभग 60 लाख लोग प्रभावित
बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 60 लाख लोगों पर प्रभाव पड़ा है। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।
लगभग 8 लाख लोगों ने खोया अपना घर
बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक करीब 8 लाख लोग अपना घर खो चुके हैं। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है। बड़ी संख्या में लोगों की फसलों, दुकानों और दूसरे कई व्यवसायों को भी नुकसान हुआ है।
राहत कार्य जारी
बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।
यह भी पढ़ें- आत्मघाती आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत