विदेश

रूस में बम धमाका, 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में आज एक बम धमाके का मामला सामने आया है। इस धमाके में 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Dec 24, 2025
Blast
Blast (Representational Photo)

रूस (Russia) की राजधानी मॉस्को (Moscow) आज धमाके से दहल उठी है। मॉस्को के दक्षिणी इलाके में स्थित येलेट्सकाया स्ट्रीट पर आज, बुधवार, 24 दिसंबर की सुबह बम धमाका हो गया, जिससे हाहाकार मच गया। धमाका इतना जोर का था कि आसपास के इलाके में भी उसका असर महसूस हुआ। गौरतलब है कि बम धमाका उसी इलाके में हुआ जहाँ सोमवार को एक कार धमाके में रूसी लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव (Fanil Sarvarov) की मौत हो गई थी।

3 लोगों की मौत

इस बम धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुलिसकर्मी शामिल थे और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। बम धमाके में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

तीसरा मृतक संदिग्ध?

आज तड़के सुबह दो पुलिसकर्मियों ने अपनी कार के पास एक संदिग्ध शख्स को देखा। जब वो उससे पूछताछ करने के लिए गए, तो अचानक ही बम एक्टिवेट हो गया और धमाका हो गया। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरा मृतक वह संदिग्ध व्यक्ति था जिसने बम लगाया था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मारे गए तीसरे व्यक्ति ने ही धमाका किया था। पुलिस अधिकारियों की उम्र 24 और 25 वर्ष बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच और फोरेंसिक टेस्ट चल रहा है जिससे बम धमाके से जुड़े पहलुओं की हर एंगल से जांच हो सके।

Updated on:
24 Dec 2025 02:49 pm
Published on:
24 Dec 2025 02:42 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव