विदेश

पाकिस्तान में कबाड़ की दुकान में धमाके से एक बच्चे की मौत और चार घायल

Another Blast In Pakistan: पाकिस्तान में रविवार को एक और धमाके का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
pakistan_blast.jpg
Blast in Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) में आए दिन कहीं न कहीं धमाकों के मामले देखने को मिलते हैं। देश में आतंकवाद इसकी बड़ी वजह है। पाकिस्तान में घर हो, या दुकान, या कोई और जगह, कहीं भी धमाका हो सकता है। इसी तरह का एक और मामला हाल ही में सामने आया है। पाकिस्तान में रविवार को धमाके का एक और मामला सामने आया है। यह धमाका पाकिस्तान के मुल्तान (Multan) में हुआ और वो भी कबाड़ की एक दुकान में।


एक बच्चे की मौत और चार घायल

मुल्तान में कबाड़ की दुकान में धमाके से एक बच्चे की मौत हो गई। धमाके का बच्चे पर असर इतना ज़्यादा हुआ कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग इस धमाके में घायल हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहाँ उनका इलाज चल रहा है।


जांच शुरू

पाकिस्तान में मुल्तान की एक कबाड़ की दुकान में हुए धमाके की जांच शुरू हो गई है। धमाके के कारण और इसके पीछे किसका हाथ है, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- लंदन में बिजली जाने से 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन, अंधेरे में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़

Published on:
11 Dec 2023 11:40 am