विदेश

बाढ़ ने मचाई चाड में तबाही, 54 लोगों की मौत और 50 हज़ार से ज़्यादा विस्थापित

Chad Floods: चाड में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ आई गई है। इस वजह से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
less than 1 minute read
Flood in Chad
Flood in Chad

भारत (India) ही नहीं, कई अन्य देशों में भी इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। इन देशों में बारिश लोगों की परेशानी की वजह बन चुकी है। चाड (Chad) में भी कुछ ऐसा ही हाल ही। चाड के उत्तरी प्रांत टिबेस्टी (Tibesti) में पिछले शुक्रवार से इस हफ्ते बुधवार तक लगातार बारिश हुई। टिबेस्टी में लगातार हुई इस बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है।

अब तक 54 लोगों की मौत

चाड के टिबेस्टी प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। टिबेस्टी प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी (Mahamat Tochi Chidi) ने इस बारे में जानकारी दी।

50 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित

चाड के टिबेस्टी प्रांत में बाढ़ की वजह से 50 हज़ार से ज़्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ की वजह से ये लोग बेघर हो गए हैं और बेहद ही परेशान हो रहे हैं।

लोगों को सावधान रहने की सलाह

टिबेस्टी प्रांत में अभी भी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। ऐसे में गवर्नर ने सभी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- पैतोंगटार्न शिनावात्रा बनी थाईलैंड की नई पीएम

Updated on:
16 Aug 2024 12:15 pm
Published on:
16 Aug 2024 12:14 pm