विदेश

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर जारी, अब तक 293 लोगों की मौत और 564 घायल

Deadly Rains In Pakistan: पाकिस्तान में मानसून की बारिश का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश की वजह से मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
less than 1 minute read
Heavy rains in Pakistan
Heavy rains in Pakistan

मानसून (Monsoon) की वजह से पाकिस्तान (Pakistan) पिछले करीब 2 महीनों से लोगों का बुरा हाल है। पाकिस्तान में कई जगहों पर मानसून की वजह से मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। देश के कई हिस्सों में मानसून के सीज़न में भारी बारिश से लोगों के हाल बेहाल हैं। यह बारिश कहर बनकर लोगों पर बरस रही है और काफी जानलेवा भी साबित हो रही है।

अब तक 293 लोगों की मौत

पाकिस्तान में मानसून की इस मूसलाधार बारिश और इस वजह से आई बाढ़ के चलते मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मानसून के इस सीज़न में पाकिस्तान में अब तक 293 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी दी है और साथ ही यह भी बताया है कि इस वजह से मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ने की संभावना है।

564 लोग हुए घायल

पाकिस्तान में मानसून के इस सीज़न में मूसलाधार बारिश और इस वजह से आई बाढ़ से हुई घटनाओं के चलते अब तक 564 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ही इस बारे में भी जानकारी दी है।

आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी

पाकिस्तान में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- स्कूल बस का हुआ भीषण एक्सीडेंट, छात्रों समेत 11 की मौत

Updated on:
03 Sept 2024 02:08 pm
Published on:
03 Sept 2024 02:08 pm