विदेश

नेपाल में जानलेवा बनी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 200

नेपाल में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इस वजह से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

less than 1 minute read
Floods in Nepal
Floods in Nepal

नेपाल (Nepal) में इस साल मानसून ने काफी तबाही मचाई। देश में मानसून के पूरे सीज़न में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई और इस वजह से बाढ़ और लैंडस्लाइड के भी कई मामले देखने को मिले। शुक्रवार को नेपाल में अलग-अलग जगहों पर अचानक से फिर भारी बारिश शुरू हो गई, जो शनिवार और रविवार को भी जारी रही। इस वजह से एक बार फिर बाढ़ और लैंडस्लाइड के कई मामले अलग-अलग सामने आए और लोगों का बुरा हाल हो गया।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 200

नेपाल में मूसलाधार बारिश और इस वजह से आई बाढ़ और हुए लैंडस्लाइड के चलते मरने वालों का आंकड़ा 200 पहुंच गया है। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज ही इस बारे में जानकारी दी। सुबह यह आंकड़ा 192 था, जिसमें अब इजाफा हो गया है।

127 लोग घायल और 26 अभी भी लापता

नेपाल में फिर से मूसलाधार बारिश शुरू होने के बाद आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण घायलों और लापता लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। इस वजह से 127 लोग घायल हो चुके हैं और 26 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव टीम लगी हुई है।

कई घर हुए तबाह

नेपाल में फिर शुरू हुई मूसलाधार बारिश से कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में कई सड़कों पर पानी भर गया है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई घर भी तबाह हो गए हैं। कई बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

यह भी पढ़ें- बॉर्डर से लगे प्रांत में 3 सैनिकों की मौत, आतंकियों ने बनाया निशाना

Updated on:
30 Sept 2024 05:58 pm
Published on:
30 Sept 2024 05:56 pm