विदेश

नेपाल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते अब तक 244 लोगों की मौत

नेपाल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है।
2 min read
Floods in Nepal
Floods in Nepal

नेपाल (Nepal) में इस साल बारिश कहर कहर बनकर लोगों पर बरसी और लोगों का बुरा हाल हो गया। इस साल मानसून के पूरे सीज़न में नेपाल में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई और इसके चलते देश में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड के मामले देखने को मिले, जिससे काफी नुकसान हुआ। पिछले शुक्रवार को एक बार फिर नेपाल में अलग-अलग जगहों पर अचानक से भारी बारिश शुरू हो गई, जो शनिवार और रविवार को भी जारी रही। इसके चलते नेपाल में कई जगहों पर एक बार फिर बाढ़ आ गई और लैंडस्लाइड भी हुआ, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

अब तक 244 लोगों की मौत

नेपाल में मूसलाधार बारिश और इस वजह से आई बाढ़ और हुए लैंडस्लाइड के चलते अब तक 244 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अभी भी 179 लोग घायल और 19 लापता

नेपाल में फिर से मूसलाधार बारिश शुरू होने के बाद आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण घायलों और लापता लोगों के मामले भी सामने आए हैं। इस वजह से 179 लोग अभी भी घायल हैं और 19 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव टीम लगी हुई है। वहीं कुछ घायलों की मौत हो गई।

17,174 लोगों को बचाया

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बचाव टीम ने देशभर में बाढ़ से17,174 लोगों को बचाया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है। साथ ही इस वजह से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम भी चल रहा है।

कई घर हुए तबाह

नेपाल में फिर शुरू हुई मूसलाधार बारिश से कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में कई सड़कों पर पानी भर गया है। हाईवे बाधित हो गए हैं। बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई घर भी तबाह हो गए हैं। कई सार्वजनिक संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। इतना ही नहीं, फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है और कई मवेशी भी मारे गए हैं।

यह भी पढ़ें- इज़रायल की ईरान के हमले का जवाब देने की तैयारी, हो सकती है युद्ध की शुरुआत

Updated on:
07 Oct 2024 10:59 am
Published on:
07 Oct 2024 10:59 am