विदेश

डीज़ल से भरा टैंकर पलटा, सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बैंगुई में 20 लोगों की मौत

Diesel Tanker Crash: सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बैंगुई में सड़क हादसे के मामला सामने आया है। डीज़ल से भरे एक टैंकर के पलटने से 20 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Aug 08, 2026
Accident
बैंगुई में भीषण सड़क हादसा (Representational Photo)

सड़क हादसों (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अब सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) में सड़क हादसे के मामला सामने आया है। देश की राजधानी बैंगुई (Bangui) के दक्षिण-पश्चिम इलाके में शुक्रवार को डीज़ल से भरा टैंकर पलट गया और सड़क के किनारे चल रहे पैदल यात्रियों से टकरा गया। इस घटना से हाहाकार मच गया।

20 लोगों की मौत

सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बैंगुई में डीज़ल से भरे टैंकर के पलटने से 20 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तो कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय और अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

कई लोग घायल

डीज़ल से भरे टैंकर के पलटने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

किस वजह से हुआ हादसा?

सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की राजधानी बैंगुई में डीज़ल से भरा टैंकर किस वजह से पलटा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस सड़क हादसे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू हो गई है। ओवरस्पीडिंग, ब्रेक फेल होना, सड़क की खराब स्थिति या ड्राइवर की गलती जैसी संभावनाओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सड़कों की हालत है खराब

सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक अफ्रीका के गरीब और अस्थिर देशों में से एक है। देश में कई जगह सड़कों की हालत काफी खराब है। यातायात व्यवस्था भी खराब है और लोग अक्सर ही नियमों का उल्लंघन करते हैं। पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई मुख्य रूप से सड़क मार्ग से होती है क्योंकि देश भूमि से घिरा हुआ हुआ है और आयातित फ्यूल पर निर्भर है। ऐसे में टैंकर दुर्घटनाएं अक्सर ही जानलेवा साबित हो सकती हैं। सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता, गरीबी और कमजोर बुनियादी ढांचा बड़ी परेशानियाँ रही हैं और ऐसे में फ्यूल की सप्लाई अक्सर कठिनाइयों से गुज़रती है और सड़क दुर्घटनाएं सामान्य हैं।

Updated on:
08 Aug 2026 11:32 pm
Published on:
08 Aug 2026 11:14 pm