Easter Island Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज ईस्टर आइलैंड पर भूकंप का झटके से धरती कांप उठी।
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है और यह बात जगजाहिर है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। आज, सोमवार, 14 अक्टूबर को यह ईस्टर आइलैंड (Easter Island ) पर साउथईस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर आया। ईस्टर आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईस्टर आइलैंड को चिली (Chile) का इलाका माना जाता है। हालांकि यह चिली में नहीं है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि ईस्टर आइलैंड पर आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
कांप उठी धरती
ईस्टर आइलैंड पर आज आए इस भूकंप की वजह से धरती कांप उठी। इससे लोगों में भी हलचल मच गई। हालांकि भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
चिंतनीय है भूकंप के मामलों में इजाफा
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंतनीय है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध, इज़रायल पर मिसाइल अटैक करने के खिलाफ