विदेश

Earthquake: म्यांमार में 4.9 तीव्रता के भूकंप का झटका, कांप उठी धरती

Myanmar Earthquake: दुनियाभर में हर दिन भूकंप के एक से ज़्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। आज म्यांमार में भूकंप का मामला सामने आया।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में काफी इजाफा हो रहा है। हर दिन दुनिया में कही न कही भूकंप के मामले देखे जा रहे हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, शुक्रवार, 11 अक्टूबर को म्यांमार (Myanmar) में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। यह भूकंप श्वेबो (Shwebo) से 49 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार म्यांमार में यह भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी म्यांमार में आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही गहराई?

जानकारी के अनुसार म्यांमार में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


कांप उठी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

म्यांमार में आज आए भूकंप से धरती कांप उठी और लोग अपने-अपने घरों से बाहर भाग निकले। इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी किया गया। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- Mahadev Betting App Scam: 6,000 करोड़ की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में हुआ गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत

Updated on:
11 Oct 2024 12:03 pm
Published on:
11 Oct 2024 12:03 pm