विदेश

Earthquake: चिली में 5.3 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती

Chile Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आज चिली में भूकंप का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं कई भूकंप आते हैं। आज, मंगलवार, 1 अक्टूबर को आए भूकंपों में चिली (Chile) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 रही। यह भूकंप पुएर्तो (Puerto) से 56 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार चिली में आज आए भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 31 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी चिली में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार चिली में आज आए इस भूकंप की गहराई 21.9 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

चिली में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- कार, बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत

Updated on:
01 Oct 2024 02:56 pm
Published on:
01 Oct 2024 01:16 pm