विदेश

Earthquake: रूस में आया भूकंप का तेज़ झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 तीव्रता

Russia Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज रूस में भूकंप का तेज़ झटका आया है।
2 min read
Earthquake

दुनियाभर में आ रहे भूकंप किसी से भी छिपे नहीं हैं और इनमें इजाफा भी जगजाहिर है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, सोमवार, 30 सितंबर को आए भूकंपों में रूस (Russia) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) से 90 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज शाम 5 बजकर 51 मिनट पर आया। रूस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार रूस में आज आए इस भूकंप की गहराई 33.3 किलोमीटर रही।


डरकर घरों से बाहर भागे लोग

रूस में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। इससे कई घर और इमारतें कांप उठी और लोग डरकर बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि अभी तक इस भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में जानलेवा बनी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 200

Updated on:
30 Sept 2024 06:27 pm
Published on:
30 Sept 2024 06:22 pm