विदेश

टोंगा में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 6.1 की तीव्रता

Earthquake In Tonga: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज टोंगा में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read
Earthquake in japan

पिछले एक साल में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा देखने को मिला है। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं। आज आए भूकंपों में टोंगा (Tonga) में आया भूकंप भी शामिल है जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। यह भूकंप टोंगा के नियाफू (Neiafu) शहर से करीब 158 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, सोमवार, 11 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 03 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी टोंगा में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 238 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल और हमास के बीच युद्ध विराम को फिर से शुरू करने के लिए कतर की कोशिशें हैं जारी

Published on:
11 Dec 2023 03:02 pm
Also Read
View All