Guatemala Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज ग्वाटेमाला में भूकंप आया है।
दुनियाभर में आ रहे भूकंप किसी से भी छिपे नहीं हैं और इनमें इजाफा भी जगजाहिर है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शनिवार, 27 जनवरी को आए भूकंपों में ग्वाटेमाला (Guatemala) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। यह भूकंप ग्वाटेमाला में टैक्सीस्को (Taxisco) से 7 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी ग्वाटेमाला में आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
ग्वाटेमाला में आज आए भूकंप की गहराई 108 किलोमीटर रही।
घरों से बाहर भागे लोग, इमारतों को हुआ नुकसान
भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भूकंप के झटके से लोग डरकर अपमें घरों से बाहर भाग गए। साथ ही कुछ इमारतों और घरों को भूकंप से नुकसान भी हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई घायल हुआ या नहीं, इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अल साल्वाडोर में भी हुआ भूकंप का झटका महसूस
ग्वाटेमाला में आए भूकंप की वजह से पड़ोसी देश अल साल्वाडोर (El Salvador) में भी कुछ जगहों पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।
गंभीर विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना एक गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन के पीएम ने की भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, लगाई मदद की गुहार