विदेश

Earthquake: फिलीपींस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.7 तीव्रता

Philippines Earthquake: दुनियाभर में भूकंपों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज फिलीपींस में भूकंप का झटका महसूस किया गया है।
2 min read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामले किसी से छिपे नहीं हैं और इन मामलों में इजाफा ही हो रहा है। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं। फिलीपींस (Philippines) उन देशों में से है जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। आज, सोमवार, 19 अगस्त को फिलीपींस में एक बार फिर भूकंप आया। फिलीपींस में यह भूकंप बुग्को (Bugko) से 23 किलोमीटर नॉर्थ में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजकर 09 मिनट पर फिलीपींस में भूकंप आया। फिलीपींस की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप की गहराई 37.3 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

फिलीपींस में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों ने महसूस किया। कुछ लोग तो अपने घरों से भी बाहर निकल भागे। हालांकि इस इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंतनीय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंतनीय है।

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी निज्जर की हत्या के आरोपी पाकिस्तानी आइएसआई एजेंट की दुकान पर हमला

Updated on:
19 Aug 2024 11:15 am
Published on:
19 Aug 2024 11:15 am