विदेश

Earthquake: पनामा में भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

Panama Earthquake: दुनियाभर में ही भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी जगजाहिर है। अब आज पनामा में भूकंप का मामला देखने को मिला है।
1 minute read
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से हो रहा इजाफा जगजाहिर है। हर दिन अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, गुरुवार, 1 अगस्त को आए भूकंपों में पनामा (Panama) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। पनामा में यह भूकंप साउथ में आया। भारतीय समयानुसार पनामा में आज जल्द सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी पनामा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

पनामा में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। पनामा की सिविल एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की।


नहीं हुआ नुकसान

पनामा में आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने दिया इज़रायल पर हमले का आदेश! दोनों देशों में छिड़ सकता है भीषण युद्ध

Updated on:
01 Aug 2024 02:27 pm
Published on:
01 Aug 2024 02:27 pm