एलन मस्क ट्विटर के बारे में अक्सर ही नए फैसले लेते रहते है। हाल ही में एलन का कंपनी के लिए एक और फैसला सामने आया है, जो आपको हैरान कर सकता है। क्या है वो फैसला? आइए जानते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर ही अपने अजीब फैसलों को लेकर चर्चा में रहते है। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक एलन ने 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर्स में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) खरीदा था। उनके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। पर इसके बाद उन्होंने कंपनी के बारे में कई ऐसे फैसले लिए जिससे लोगों को हैरानी तो हुई ही, उन फैसलों की खूब चर्चा भी हुई। हाल ही में एलन का ट्विटर के बारे में लिया गया एक और फैसला सामने आया है। इससे भी लोगों को हैरानी हो सकती है।
बंद किया Twitter ऑफिस के किराए का पेमेंट
एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही ट्विटर के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है। पिछले कुछ हफ्तों से एलन ने कंपनी के अमरीका में सैन फ्रांसिस्को में स्थित हेडक्वार्टर के किराए का पेमेंट नहीं किया है। साथ ही कंपनी के कई ग्लोबल ऑफिसेज़ के किराए का भी पिछले कुछ हफ्तों से पेमेंट नहीं किया गया है।
एलन ने दिया वर्कर्स को निर्देश
रिपोर्ट के अनुसार एलन ने ही अपनी कंपनी के वर्कर्स को किराए का पेमेंट नहीं करने का निर्देश दिया है। इसकी वजह कंपनी से कई वर्कर्स को निकाले जाने पर हो सकने वाले संभावित केस को बताया जा रहा है। साथ ही कंपनी अपने ऑफिस के लिए लीज़ एग्रीमेंट पर भी फिर से समझौते की कोशिश में लगी हुई है।