विदेश

नमाज के दौरान मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, नाइजीरिया में 27 लोगों की मौत

Attack On Mosque In Nigeria: नाइजीरिया की एक मस्जिद में नमाज के दौरान कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इससे 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Aug 20, 2025
mosque in nigeria
नाइजरिया की मस्जिद में ताबड़तोड़ गोलीबारी (फोटो - प्रतीकात्मक)

नाइजीरिया (Nigeria) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को देश के कात्सिना (Katsina) राज्य में मलुमफाशी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के उंगुवान मंताऊ नाम के गांव में बनी एक मस्जिद (Mosque) में लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए थे। जब लोग नमाज पढ़ रहे थे, तभी अचानक कुछ बंदूकधारी हमलावर मस्जिद में घुस गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी की वजह से मस्जिद में चीखपुकार मच गई।

27 लोगों की मौत

नाइजीरिया के कात्सिना राज्य में मलुमफाशी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के उंगुवान मंताऊ नाम के गांव की मस्जिद में हुई गोलीबारी में 27 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।

कई लोग घायल

इस गोलीबारी में मस्जिद में मौजूद कई लोग घायल भी हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हमले के पीछे किसका हाथ?

उंगुवान मंताऊ गांव की मस्जिद में नमाज के दौरान हुई गोलीबारी के पीछे किसका हाथ है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के अनुसार कुछ दिन पहले उंगुवान मंताऊ के ग्रामीणों ने क्षेत्र में सकरिय डाकुओं पर हमला किया था, जिसमें कई डाकू मारे गए थे। माना जा रहा है कि मस्जिद पर यह हमला उसी घटना का बदला लेने के लिए किया गया।

Updated on:
20 Aug 2025 11:53 am
Published on:
20 Aug 2025 11:46 am