विदेश

ईरान में अचानक आई बाढ़ ने ली 15 लोगों की जान

Iran's Flash Flood: ईरान में अचानक आई बाढ़ की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Flash flood in Iran
Flash flood in Iran

इस साल दुनियाभर में कई जगह भारी बारिश की वजह से बाढ़ ने हाहाकार मचाया। इससे जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ। अभी भी कुछ जगहों पर भारी बारिश और बाढ़ का सिलसिला थमा नहीं है और इसके मामले भी देखने को मिल रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। ईरान (Iran) के केरमान (Kerman) में जगह-जगह सोमवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई। हलिल नदी के तट पर पानी का लेवल काफी बढ़ गया और इस कारण दोपहर में बाढ़ आ गई।

15 लोगों की मौत

अचानक आई इस बाढ़ की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। केरमान प्रांत की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की 16 टीमें, स्वयंसेवी समूह और स्थानीय लोग बाढ़ आने के बाद सोमवार शाम से बचाव अभियान में जुट गए थे। बाढ़ की वजह से 15 लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश की गई और सभी के शव मंगलवार को मिल गए।

मरने वालों में से 14 अफगानिस्तान के नागरिक

जानकारी के अनुसार अचानक आई बाढ़ के चलते जिन 15 लोगों की मौत हुई, उनमें से 14 अफगानिस्तान के नागरिक थे और 1 लोकल नागरिक। पीड़ित बाढ़ आने से पहले नदी में तैर रहे थे। अचानक बाढ़ आने से नदी का तेज़ बहाव सभी को बहाकर ले गया।

यह भी पढ़ें- आतंकियों ने किया चैरिटी इवेंट में हमला, 3 सैनिकों सहित 4 लोगों की मौत

Updated on:
02 Oct 2024 04:11 pm
Published on:
02 Oct 2024 04:10 pm