विदेश

साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल , अब तक 1,690 लोगों की तबीयत हुई खराब

Heatwave In South Korea: साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। गर्मी इतनी ज़्यादा है कि इस वजह से लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।
less than 1 minute read
Hot weather in South Korea
Hot weather in South Korea

एशिया (Asia) के कई देशों में इस समय मानसून छाया हुआ है और जमकर बारिश हो रही है। लेकिन साउथ कोरिया (South Korea) में इस समय लोग बारिश से नहीं, बल्कि गर्मी से परेशान हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। कई शहरों में तापमान काफी ज़्यादा पहुंच गया है और इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, गर्मी की वजह से लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।

अब तक 1,690 लोगों की तबीयत हुई खराब

साउथ कोरिया के गृह मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 20 मई से पिछले रविवार (4 अगस्त) तक देश में भीषण गर्मी से 1,690 लोगों की तबीयत खराब हो चुकी है।

14 लोगों की मौत

साउथ कोरिया में भीषण गर्मी से स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि अब तक 14 लोगों की गर्मी की वजह से मौत हो चुकी है।

3,03,000 पशुओं की मौत

गर्मी से सिर्फ इंसानों का ही नहीं, पशुओं की भी हालत खराब हो रही है। साउथ कोरिया में भीषण गर्मी के चलते अब तक 2,57,483 पशुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें 2,77,000 मुर्गियाँ थी। इसके अलावा 6 मछली फार्मों में 5,867 फ्लैटफिश भी गर्मी के कारण मर गई हैं।

गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री

साउथ कोरिया के गृह मंत्रालय ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों के लिए एडवाइज़री भी जारी की है। लोगों को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। चक्कर आने, जी घबराने पर ठंडे वातावरण में रहने, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने जैसी चीज़ों की भी सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में रहेंगी शेख हसीना, दिल्ली से जल्द होंगी लंदन रवाना

Updated on:
06 Aug 2024 11:35 am
Published on:
06 Aug 2024 11:28 am