विदेश

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार, 32 लोगों की मौत और 107 घायल

Sudan Floods: सूडान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं।
less than 1 minute read
Floods in Sudan
Floods in Sudan

सूडान (Sudan) में पिछले करीब 16 महीने से सेना और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ (RSF) के बीच युद्ध चल रहा है। रह-रहकर सूडान में इस युद्ध की वजह से अभी भी हिंसा भड़कती रहती है। इस जंग की वजह से हज़ारों लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं, लाखों लोगों ने अपना घर गंवाया और विस्थापित हो गए हैं अभी भी लोग बड़े मुश्किल हालात में जी रहे हैं। सूडान में चल रही हिंसा की वजह से देश में खाने का संकट भी काफी गंभीर हो गया है और करोड़ों लोग खाने के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। पर इतना ही नहीं, सूडान इस समय मौसम की मार भी झेल रहा है। देश के 7 राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।

32 लोगों की मौत

सूडान में पिछले कुछ दिन में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं। इस इस वजह से अब तक करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

107 लोग घायल

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 7 राज्यों में 107 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

5,575 घर क्षतिग्रस्त

सूडान के जिन 7 राज्यों पर भारी बारिश और बाढ़ का असर पड़ा है, वहाँ 5,575 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आतंकवाद की सेना पर मार, इस साल अब तक 139 सैनिकों की मौत





Updated on:
06 Aug 2024 01:08 pm
Published on:
06 Aug 2024 01:08 pm