विदेश

सीज़फायर के बाद भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री, जल्द से जल्द देश छोड़ने की दी सलाह

Advisory For Indians: ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फायर के बाद अब भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है।

less than 1 minute read
Apr 08, 2026
Indian embassy in Iran

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच 2 हफ्ते का सीज़फायर लागू हो गया है, जिसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने किया है। सीज़फायर के तहत अब दोनों पक्षों की तरफ से हमले रोक दिए जाएंगे। साथ ही स्थायी शांति के लिए दोनों पक्षों में आगे की बातचीत भी होगी। दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान (Pakistan) के इस्लामाबाद (Islamabad) में 10 अप्रैल से शांति वार्ता शुरू होगी। इसी बीच अब भारत (India) ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है।

जल्द से जल्द देश छोड़ने की दी सलाह

ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एडवाइज़री जारी की। इस एडवाइज़री में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह देते हुए लिखा गया, "हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को दूतावास के समन्वय से और दूतावास द्वारा सुझाए गए मार्गों का इस्तेमाल करते हुए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। यह फिर से दोहराया जाता है कि दूतावास से पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पास जाने का प्रयास न करें।"

आपातकालीन फोन नंबर और ईमेल भी किए शेयर

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए आपातकालीन फोन नंबर और ईमेल भी शेयर किए। ये फोन नंबर +989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359 हैं। वहीं ईमेल cons.tehran@mea.gov.in है। इन फोन नंबर और ईमेल पर ज़रूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सकता है।

देश छोड़ने का सही मौका

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि सीज़फायर के 14 दिन देश छोड़ने का सही मौका है। इस दौरान हमले नहीं होंगे और ऐसे में भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर निकल सकते हैं।

Also Read
View All