विदेश

भारतीय नौसेना का कमाल, INS सुमित्रा ने ईरानी जहाज समेत बंधकों को समुद्री लुटेरों से कराया आज़ाद

Indian Navy's Rescue Operation: भारतीय नौसेना ने आज अरब सागर में रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए कमाल कर दिखाया।
2 min read
ins_sumitra.jpg
INS Sumitra

भारतीय नौसेना ने आज कमाल कर दिखाया है। देश की नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों को मात देते हुए निर्दोष लोगों को बचा लिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। दरअसल अरब सागर में सोमाली समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman को हाइजैक करते हुए मछुआरों को बंधक बना लिया था। इस ईरानी जहाज पर 17 क्रू मेंबर्स थे। INS सुमित्रा पर तैनात भारतीय नौसेना की टुकड़ी ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।


समुद्री लुटेरों के प्लान को किया फेल

कोच्चि से 700 नॉटिकल मील यानी कि करीब 1296.4 किलोमीटर दूर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऐसा करते हुए भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के प्लान को भी फेल कर दिया।

कैसे दिया रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम?

सोमालिया और अदन की खाड़ी के पूर्वी तट पर INS सुमित्रा को ईरानी के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman के हाईजैक के संबंध में खतरे का एक मैसेज मिला जिसका INS सुमित्रा ने तुरंत जवाब दिया। MV Iman पर सवार सभी लोगों को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। ऐसे में INS सुमित्रा ने उस ईरानी जहाज को रोका और जहाज समेत 17 क्रू मेंबर्स की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर कर दिया। भारतीय नौसेना की कार्रवाई सफल रही और उन्होंने MV Iman जहाज के साथ ही सभी 17 क्रू मेंबर्स को भी सुरक्षित बचा लिया।

सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना का संकल्प

हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री लुटेरों को रोकने के लिए और समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया है जो समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प को दर्शाती है।

Published on:
29 Jan 2024 06:17 pm