विदेश

भारतीयों का मालदीव से हुआ मोहभंग, भारत से जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

Indian Tourists Lose Interest In Maldives: भारतीयों का मालदीव से मोहभंग हो रहा है। हाल ही में सामने आई इस लिस्ट से यह बात और पुख्ता हो गई है।
2 min read
tourists_in_maldives.jpg
Tourists in Maldives

एक समय था जब बड़ी संख्या में भारत (India) से लोग घूमने के लिए मालदीव (Maldives) जाते थे। पर अब ऐसा नहीं रहा। भारतीयों का मालदीव से मोहभंग हो रहा है। दरअसल भारत और मालदीव के बीच चल रहा विवाद अभी भी थमा नहीं है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे और लक्षद्वीप का प्रचार करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारतीयों के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा था और वह भारत विरोधी भी रहे हैं। ऐसे में भारतीयों ने मालदीव की खिलाफत शुरू कर दी।

सोशल मीडिया पर सेलेब्स समेत कई लोगों ने देशवासियों से मालदीव की बजाय लक्षद्वीप समेत भारत के दूसरे पर्यटन स्थलों पर जाने की अपील की। कुछ ही दिनों में अब तक कई हज़ार भारतीयों ने मालदीव की अपनी बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया है। फ्लाइट से लेकर होटल तक की बुकिंग्स को कैंसिल कर दिया गया है।


भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

हाल ही में मालदीव के पर्यटन विभाग ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें इस महीने की 28 तारीख तक मालदीव भ्रमण पर गए पर्यटकों की संख्या और वो किस देश से हैं, दिखाई गई हैं। 2023 में भारत इस लिस्ट में पहले नंबर पर था, पर अब पांचवे नंबर पर आ गया है। और आने वाले समय में भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या और भी कम होने के आसार हैं।

आइए मालदीव के पर्यटन विभाग द्वारा जारी की गई जनवरी 2024 के लिए पर्यटन मार्केट्स की लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं।







































































देश का नाम मालदीव गए पर्यटक मार्केट शेयर 2023 की रैंक
रूस18,56110.6%2
इटली18,11110.4%6
चीन16,5299.5%3
यूके14,5888.4%4
भारत13,9898.0%1
जर्मनी10,6526.1%5
अमेरिका6,2993.6%7
फ्रांस6,1683.5%8
पोलैंड5,1092.9%14
स्विट्ज़रलैंड3,3301.9%10
Published on:
30 Jan 2024 12:48 pm