विदेश

एक और देश जल्द दे सकता है भारतीयों को बिना वीज़ा के एंट्री, पर्यटक होंगे आकर्षित

Another Country Could Give Visa Free Entry To Indians: भारतीयों के लिए जल्द ही एक और देश बिना वीज़ा के एंट्री शुरू करने जा रहा है। कौनसा है वो देश? आइए जानते हैं।
2 min read
visa_free_entry_for_indians_in_indonesia.jpg
Visa free entry for Indians in Indonesia

पर्यटन दुनियाभर के कई देशों के लिए कमाई का एक बेहतरीन जरिया है। पर्यटन से कई देशों की अर्थव्यवस्था को काफी मदद मिलती है। पर्यटन से देशों में कई दूसरे व्यवसायों को भी काफी मदद मिलती हैं। आजकल दुनिया के कई देश भारतीय पर्यटकों को काफी अहमियत दे रहे हैं। इसकी वजह है भारतीय पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ना। भारत के कई लोग आजकल विदेशों की यात्रा करते हैं और इनकी संख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में कई देश भारतीय पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं तो अब कुछ देशों ने भारतीय पर्यटकों को बिना वीज़ा के एंट्री देना भी शुरू कर दिया है। थाईलैंड, श्रीलंका और मलेशिया भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर चुका है और अब जल्द ही एक और देश भी ऐसा कर सकता है।


इंडोनेशिया कर सकता है भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू

इंडोनेशिया जल्द ही भारतीयों के लिए बिना वीज़ा के एंट्री शुरू कर सकता है। जानकारी के अनुसार अगले एक महीने में इस फैसले पर मुहर लग सकती है।


पर्यटन को बढ़ाने के लिए फैसला

इंडोनेशिया अपने देश में पर्यटन को बढ़ाने के लिए यह फैसला लेने की सोचा रहा है। भारत से कई पर्यटक इंडोनेशिया जाते हैं। ऐसे में भारतीय पर्यटकों को और लुभाने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया सरकार की तरफ से जल्द ही भारतीयों के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, करीब 20 देशों के पर्यटकों के लिए भी यह सेवा जल्द ही शुरू की जा सकती है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

इंडोनेशिया के इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा मिलेगा और इसी वजह से इस फैसले पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तोशाखाना मामले में इमरान खान के बाद अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published on:
09 Dec 2023 11:12 am