विदेश

कुरान पर हाथ रख कर इस देश के राष्ट्रपति ने ली शपथ, PM Modi के लिए कही ये बड़ी बात

Indonesia News: इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहां प्राबोवो सुबियांतो ने को देश के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

3 min read
Oct 21, 2024
Indonesia President

Indonesia News : इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ( Prabowo Subianto) ने 20 अक्टूबर को कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेते समय उद्घाटन भाषण में राष्ट्र और राज्य के हितों को प्राथमिकता देने का वादा किया। वो जोको विडोडो का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले एक दशक से दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश (most muslim population in indonesia) का नेतृत्व किया था। इंडोनेशिया की कुल आबादी 28 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 23 करोड़ मुस्लिम आबादी है, जो देश के कुल आबादी का 87 फीसदी है। इंडोनेशिया ( indonesia) की राजनीतिक पृष्ठभूमि में प्राबोवो का नाम मानवाधिकारों के हनन से जुड़ा हुआ है, लेकिन हाल के चुनावों में उन्होंने एक युवा और आकर्षक छवि पेश की। प्राबोवो सुबियांतो (indonesia new president prabowo)के राष्ट्रपति बनने के साथ ही भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाएं हैं। शपथ समारोह में भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं को प्रस्तुत किया, जिसे प्राबोवो ने आभार के साथ स्वीकार किया।

जिब्रान राकाबुमिंग राका ने भी उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली (World News In HIndi)

प्रबोवो ने शपथ के दौरान इंडोनेशियाई लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया। इसके अलावा राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नए राष्ट्रपति ( Indonesia President) ने कहा, हम राष्ट्र और राज्य के हितों को हर चीज से ऊपर रखेंगे। इस खास मौके पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने मुस्लिमों के पवित्र धर्म ग्रंथ ‘कुरान’ पर हाथ रख कर राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रबोवो सुबियांतो के शपथ समारोह में 40 से ज्यादा देशों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें भारत, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, चीन व ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देश शामिल हैं। इस दौरान 37 साल के जिब्रान राकाबुमिंग राका ने भी उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इससे पहले वो सुरकार्ता के मेयर रह चुके हैं। वहीं सुबियांतो ने विडोडो के बेटे को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना।

टिकटॉक वीडियो ने प्राबोवो सुबियांतो को दिलाई जीत (Indonesia News)

इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को मानवाधिकारों के हनन का आरोपी माना जाता है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1990 में उन्होंने एक दल का नेतृत्व किया था, जिन्होंने कई लोकतंत्र कार्यकर्ताओं का अपहरण किया और उन्हें काफी प्रताड़ित किया। लगभग 23 लोगों को पकड़ा गया था, जिसमें से कुछ बच गए, एक जने की मौत हो गई और 13 लापता हो गए। वहीं बीते चुनाव में प्रबोवो सुबियांतो ने भड़काऊ भाषण दिया था। हालांकि, इस बार उन्होंने खुद को टिकटॉक पर एक प्यारे दादा के रूप में पेश किया और युवा लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए।

PM मोदी का आभार जताया

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो के शपथ समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा भी शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) की ओर से दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस पर राष्ट्रपति प्राबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मार्गेरिटा ने इंडोनेशिया में मौजूद प्रमुख भारतीय कंपनियों के सीईओ से भी बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने कहा, इंडोनेशिया भारत का एक व्यापक रणनीतिक साझेदार है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह के लिए विदेश राज्य मंत्री की यात्रा इस बात की पुष्टि करती है कि भारत एक करीबी साझेदार और समुद्री पड़ोसी के रूप में इंडोनेशिया के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

भारत और इंडोनेशिया कनेक्शन

भारतीय इंडोनेशियाई हैं, जिनके पूर्वज मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप से यहां पहुंचे थे। इसलिए, इस शब्द को न केवल इंडोनेशियाई भारतीयों बल्कि अन्य दक्षिण एशियाई वंशों वाले इंडोनेशियाई लोगों के लिए भी एक व्यापक शब्द माना जा सकता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, वहाँ भारतीय मूल के लगभग 120,000 लोगों के साथ-साथ 9,000 भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं।

Updated on:
21 Oct 2024 12:29 pm
Published on:
21 Oct 2024 12:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर