विदेश

तुलसी गबार्ड के इस्तीफे पर ईरान की प्रतिक्रिया, तारीफ करते हुए लिखा – ‘इज़रायल के लिए नहीं, अमेरिका के लिए किया काम’

Tulsi Gabbard Resignation: तुलसी गबार्ड ने अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। तुलसी के इस्तीफे पर ईरान की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

2 min read
May 23, 2026
Tulsi Gabbard

तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) ने अमेरिका (United States of America) की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। तुलसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के तौर पर उनके कार्यकाल का आखिरी दिन 30 जून को होगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझ पर जो भरोसा जताया और पिछले डेढ़ साल से नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर ऑफिस का नेतृत्व करने का जो अवसर दिया, उसके लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। दुर्भाग्यवश, मुझे 30 जून, 2026 से अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डियों के कैंसर के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार का पता चला है। आने वाले हफ्तों और महीनों में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय मुझे सार्वजनिक सेवा से हटकर उनके साथ रहना होगा और इस कठिन समय में उनका पूरा समर्थन करना होगा।" तुलसी के इस्तीफे पर कई अमेरिकी नेताओं ने प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसी बीच अब ईरान (Iran) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

ईरान ने की तुलसी की तारीफ

ईरान ने तुलसी के इस्तीफे की घोषणा के बाद उनकी तारीफ की है। तुलसी की पोस्ट को कोट रीपोस्ट करते हुए आर्मेनिया (Armenia) में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट ने लिखा, "हम अब्राहम के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। आपने (तुलसी ने) पहले भी कई बार यह दिखाया है कि आप अमेरिका के लिए काम करती हैं, इज़रायल के लिए नहीं और कई बार आपने ईरान के बारे में ऐसी सच्चाईयाँ भी बोलीं जिनसे ट्रंप को चिढ़ होती थी। यह बहुत दुःख की बात है कि आप जैसी इंसान ने इस सरकार के साथ काम किया, जिसने अमेरिका को दरकिनार कर दिया है और जो इज़रायल की कठपुतली बनकर काम करती है। आपको शुभकामनाएं।"

कौन लेगा तुलसी की जगह?

तुलसी की जगह ट्रंप ने एरॉन लुकास (Aaron Lukas) को कार्यकारी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर नियुक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लुकास इससे पहले नेशनल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर थे।

Also Read
View All