विदेश

इज़रायली राजदूत की दो-टूक – ‘अगर हिज़बुल्लाह नहीं करेगा समझौते का उल्लंघन, तो इज़रायल बनाए रखेगा शांति’

Israel-Hezbollah War: सीज़फायर के बावजूद इज़रायल और हिज़बुल्लाह के बीच जंग जारी है। डोनाल्ड ट्रंप के कहने के बाद भी इज़रायली हमले नहीं रुक रहे। इसी बीच अब इज़रायली राजदूत ने दो-टूक सुना दी है।

2 min read
Jun 19, 2026
Yechiel Leiter
येचिएल लीटर (File Photo)

इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच कई बार सीज़फायर होने के बावजूद जंग जारी है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में सीज़फायर होने का भी कोई फायदा नहीं हो रहा है और इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के आदेश पर उनकी सेना लगातार साउथ लेबनान में हमले कर रही है। इस मामले पर ट्रंप दो बार फोन पर नेतन्याहू को फटकार भी लगा चुके हैं। इसी बीच इज़रायली राजदूत येचिएल लीटर (Yechiel Leiter) ने हिज़बुल्लाह को दो-टूक सुना दी है।

"अगर हिज़बुल्लाह नहीं करेगा समझौते का उल्लंघन, तो…"

लीटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इजरायल, लेबनान और अमेरिका के बीच हुए सीज़फायर समझौते के प्रति हमारा देश प्रतिबद्ध है। अगर हिज़बुल्लाह इस समझौते का उल्लंघन नहीं करता है, तो यह लागू रहेगा और इज़रायल शांति बनाए रखेगा। सभी परिस्थितियों में इज़रायल को अपने ऊपर होने वाले हमलों का जवाब देने और अपने क्षेत्र, नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरों को नाकाम करने का अधिकार है।"

पिछले दो दिन में हिज़बुल्लाह पर कई बार सीज़फायर उल्लंघन का लगाया आरोप

लीटर ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिन में हिज़बुल्लाह ने कई बार सीज़फायर का उल्लंघन किया। लीटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए 17 और 18 जून को हिज़बुल्लाह द्वारा किए गए हमलों के बारे में विस्तार से बताया।

17 जून :-

सुबह 10:15 बजे - 1 IED से हमला
सुबह 10:57 बजे - 2 विस्फोटक UAV से हमला
दोपहर 12:35 बजे - 9 रॉकेट्स से हमला
दोपहर 12:37 बजे - 2 रॉकेट्स से हमला
दोपहर 12:51 बजे - 1 मिसाइल से हमला
दोपहर 12:56 बजे - 2 रॉकेट्स से हमला
दोपहर 1:04 बजे - 6 रॉकेट्स से हमला
दोपहर 4:53 बजे - 2 रॉकेट्स से हमला
शाम 5:31 बजे - 3 रॉकेट्स से हमला
शाम 5:38 बजे - 1 रॉकेट से हमला
शाम 6:24 बजे - 2 रॉकेट्स से हमला
शाम 6:39 बजे - 5 रॉकेट्स से हमला
शाम 6:50 बजे - 5 रॉकेट्स से हमला
शाम 6:54 बजे - 2 रॉकेट्स से हमला
शाम 7:12 बजे - 5 रॉकेट्स से हमला
शाम 7:21 बजे - 4 रॉकेट्स से हमला
शाम 7:37 बजे - 3 रॉकेट्स से हमला
शाम 7:46 बजे - 6 रॉकेट्स से हमला
रात 8:56 बजे - 6 रॉकेट्स से हमला

18 जून :-

दोपहर 1:00 बजे - 5 आतंकी फॉरवर्ड डिफेंस लाइन के पास पहुंचे
शाम 6:57 बजे - 1 विस्फोटक UAV से हमला
शाम 7:28 बजे - 1 विस्फोटक UAV से हमला
रात 8:16 बजे - 2 विस्फोटक UAV से हमला
रात 8:23 बजे - 1 विस्फोटक UAV से हमला
रात 8:51 बजे - IED धमाका से हमला

Updated on:
19 Jun 2026 10:23 am
Published on:
19 Jun 2026 10:18 am