विदेश

इज़रायल ने लेबनान में की भारी बमबारी, बिछ गईं लाशें

Israel-Hezbollah War: इज़रायल ने एक बार फिर लेबनान में बमबारी करते हुए तबाही मचा दी है। इज़रायली हमलों में 31 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
May 27, 2026
Israel attacks Lebanon
इज़रायल ने लेबनान में की भारी बमबारी (File Photo)

लेबनान (Lebanon) पर इज़रायल (Israel) के हमले रुकने अभी भी जारी है। आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) को खत्म करने के लिए इज़रायली सेना की सैन्य कार्रवाई जारी है। सीज़फायर का कोई फायदा नहीं दिख रहा है और इज़रायली सेना लगातार साउथ लेबनान में बमबारी कर रही है। मंगलवार को एक बार फिर इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में तबाही मचा दी है।

इज़रायली हमलों में 31 लोगों की हुई मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि मंगलवार को इज़रायल ने साउथ लेबनान में घातक हमले किए। इज़रायली सेना ने साउथ लेबनान में कई जगह हमले किए, जिनमें 31 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुर्ज अल-शमाली में 2 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 14 लोग मारे गए। कौथारियत अल-राज में 5 लोग मारे गए। हबौच में 2 बच्चों सहित 4 लोग मारे गए। माराकेह में 6 लोग मारे गए। सला में 2 लोग मारे गए।

40 लोग घायल

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इज़रायली हमलों में 40 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों और चिकित्सा शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में भी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुर्ज अल-शमाली में 5 बच्चों और 6 महिलाओं सहित 16 अन्य घायल हो गए। कौथारियत अल-राज में 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। हबौच में 2 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। माराकेह में बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सला में 2 लोग घायल हो गए।

जारी रहेंगे इज़रायल के हमले

मंगलवार को लेबनान पर हमले से पहले इज़रायली सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके सैनिक साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह आतंकियों और उनके आधारभूत ढांचे पर हमले जारी रखेगी। सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने अब तक बड़ी संख्या में हिज़बुल्लाह आतंकियों को मार गिराया है और साथ ही आतंकी संगठन के रॉकेट दागने के लिए इस्तेमाल होने वाले आधारभूत ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

सीज़फायर का नहीं हो रहा असर

इज़रायल ने 2 मार्च से लेबनान पर हमले तेज़ कर दिए। 16 अप्रैल को पहली बार दोनों देशों में 10 दिन के सीज़फायर पर सहमति बनी थी, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी हमले नहीं रोके। इसकी डेडलाइन खत्म होने के बाद सीज़फायर को 3 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया था, लेकिन इज़रायल ने इस दौरान भी सीज़फायर उल्लंघन किया। 15 मई को एक बार फिर दोनों देशों के बीच 45 दिन के सीज़फायर की सहमति बनी, लेकिन अभी भी इज़रायल के हमले रुक नहीं रहे और सीज़फायर का असर नहीं हो रहा है।

Updated on:
27 May 2026 07:00 am
Published on:
27 May 2026 06:47 am