विदेश

इज़रायली सेना का बड़ा दावा, फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कमांडर महमूद फताइर को किया ढेर

Israel Continues Military Action In Gaza: गाज़ा में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है। अब इज़रायली सेना ने आतंकी संगठन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के खूंखार कमांडर को मार गिराने का दावा किया है।
less than 1 minute read
Aug 03, 2026
IDF strike
इज़रायली सेना का हमला (Photo - Video screenshot)

गाज़ा (Gaza) में इज़रायल (Israel) के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है और इसके साथ ही गाज़ा में जान-माल के नुकसान का सिलसिला भी बरकरार है। लगातार गाज़ा में इज़रायली सेना के हमले देखने को मिल रहे हैं। इज़रायली सेना सिर्फ मिसाइलों, ड्रोन्स और तोपों से ही नहीं, बल्कि गोलीबारी से भी गाजवासियों को निशाना बना रही है। इज़रायली सेना के हमलों में निर्दोष लोग तो मारे जा ही रहे हैं, लेकिन आतंकियों को भी ढेर किया जा रहा है। अब इज़रायली सेना ने एक खूंखार आतंकी को मार गिराने का दावा किया है।

फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का कमांडर ढेर

इज़रायली सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि गाज़ा में हमले में आतंकी संगठन फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद - पीआईजे (Palestinian Islamic Jihad - PIJ) के कमांडर और खूंखार आतंकी महमूद फताइर (Mahmoud Fatair) की मौत हो गई है। महमूद फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की सेंट्रल गाज़ा ब्रिगेड का नुखबा कमांडर था। महमूद 7 अक्टूबर को इज़रायल में घुस आया था और उसने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठन की हिरासत में रोम ब्रास्लाव्स्की को बंधक बनाए रखने में भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही कई बंधकों को सौंपने के समारोह के दौरान उसे फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन की वर्दी पहने हुए भी देखा गया था।

इज़रायली सैनिकों और नागरिकों पर हमले की बना रहा था योजना

इज़रायली सेना ने जानकारी दी कि गाज़ा के दीर अल-बलाह (Deir al-Balah) में एक हवाई हमले में फताइर मारा गया। इज़रायली सेना के अनुसार फताइर इज़रायली सैनिकों और नागरिकों पर हमले की योजना बना रहा था। ऐसे में लगातार बने हुए खतरे को खत्म करने के लिए इज़रायली सेना ने उसे मार गिराया गया।

यह खबर अपडेट हो रही है...