विदेश

Israel attacks Gaza: इजरायली हमले में गाजा में 6 फिलिस्तीन नागरिकों की मौत, घनी आबादी के बीच कार पर ड्रोन अटैक

Gaza ceasefire violations: गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य गाजा के घने बसे नुसेरात शरणार्थी शिविर (Nuseirat Camp) पर इजरायली ड्रोन ने अचानक हमला बोल दिया।
2 min read
Jul 10, 2026
गाजा में इजरायली सैन्य अभियान जारी (ANI)
गाजा में इजरायली सैन्य अभियान जारी (ANI)

Israel Gaza latest news: कहने को तो गाजा पट्टी में शांति की बहाली के लिए सीजफायर लागू है, लेकिन जमीन पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। इजरायल और हमास के बीच हुए शांति समझौते को तार-तार करते हुए इजरायली सेना ने गाजा में एक बार फिर भीषण हवाई हमले किए हैं। इन ताजा हमलों में कम से कम छह फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हमला उस समय हुआ है जब गाजा के नागरिक महीनों के संघर्ष के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे।

हमले के लिए ड्रोन का किया इस्तेमाल

गाजा सिविल डिफेंस ने बताया कि गुरुवार को इजरायली ने ड्रोन से मध्य गाजा के नुसेइरात कैंप पर हमला किया। इस हमले में दो लोग मारे गए, जबकि कई घायल हो गए। वहीं, एक और हमले में 4 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने घनी आबादी के बीच एक कार को भी निशाना बनाया।

बीते 24 घंटे में मारे गए 8 लोग

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटों में 8 लोग मारे गए हैं। 17 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने हताहतों की परिस्थिति के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। वहीं, गाजा के लोगों का कहना है कि ये हत्याएं तब हो रही है, जब इजरायल और हमास 10 अक्टूबर 2025 को युद्धविराम पर सहमत हुए थे।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को किया गया सुपुर्द ए खाक

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को बीते दिनों सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में 15 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए। हालांकि, ये कार्यक्रम अमेरिकी हमलों के दौरान किया गया। अमेरिका और ईरान में ताजा सैन्य झड़प में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।

ईरान के बुशहर में धमाके

ईरान की समाचार एजेंसी मेहर ने बताया कि दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास, बुशहर और चोगादक में भी कई धमाके हुए हैं। मेहर के मुताबिक बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। बुशहर और चोगादक में कुल छह धमाके हुए हैं। बुशहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं।

Updated on:
10 Jul 2026 07:14 am
Published on:
10 Jul 2026 06:27 am