विदेश

इज़रायली हमलों से लेबनान में हिज़बुल्लाह आतंकियों समेत अब तक 2,000 से ज़्यादा लोगों ने गंवाई जान

Israel-Hezbollah War: इज़रायल और हिज़बुल्लाह के बीच चल रहे युद्ध के कारण लेबनान में मरने वालों की संख्या में इजाफे का सिलसिला जारी है।
2 min read
Israeli air strikes in Lebanon
Israeli air strikes in Lebanon

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) ने भी हमास के समर्थन में इज़रायल पर बॉर्डर से हमले शुरू कर दिए थे, क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे से बॉर्डर शेयर करते हैं। बॉर्डर जुडी होने की वजह से इज़रायल और हिज़बुल्लाह के बीच भी लंबे समय से तनाव रहा है। हिज़बुल्लाह के हमास की मदद करने और इज़रायल पर हमले करने के कारण इज़रायल ने भी हिज़बुल्लाह पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ऐसे में इज़रायली सेना ने समय-समय पर इज़रायल-लेबनान बॉर्डर पर हिज़बुल्लाह आतंकियों को ढेर करना शुरू कर दिया। इस वजह से दोनों पक्षों के बीच जंग बढ़ती गई। पिछले महीने इज़रायल ने हिज़बुल्लाह के खिलाफ पेजर अटैक करते हुए जंग को और गंभीर कर दिया। उसके कुछ हफ्ते बाद बाद से तो इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक्स करने का सिलसिला शुरू कर दिया। इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) के साथ ही अन्य कई कमांडरों और आतंकियों को भी मार गिराया है। उसके बाद इज़रायली सेना बिना रुके लेबनान में लगातार हिज़बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है और पिछले 4 दिन में अब तक इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह के 2,000 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इतना ही नहीं, अब तो इज़रायली सेना ने हिज़बुल्लाह के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। हालांकि इतने समय से हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमलों में लेबनान के अन्य लोग भी इसका शिकार बने हैं।

अब तक 2,023 लोगों ने गंवाई अपनी जान

पिछले साल से अब तक इज़रायल के लेबनान पर हमलों में अब तक 2,023 लोगों की मौत हो गई है। इनमें हिज़बुल्लाह आतंकियों के साथ लेबनान के अन्य लोग भी हैं। इस बात की जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद (Firas Abiad) ने गुरुवार को दी। अबियाद ने यह भी बताया कि मरने वालों में 127 बच्चे और 261 महिलाएं भी हैं।

9,526 लोग घायल

अबियाद ने यह भी बताया कि लेबनान पर इज़रायली हमलों में पिछले साल से अब तक 9,526 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें भी कई बच्चे और महिलाएं हैं।

इज़रायल ने किया अस्पतालों पर भी हमला

अबियाद के अनुसार इज़रायली सेना ने लेबनान के अस्पतालों पर भी हवाई हमले किए। इज़रायल का दावा है कि हिज़बुल्लाह ने लेबनान के कई अस्पतालों में अपने हथियार छिपाए है जिसे अबियाद ने गलत बताया है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में धमाका, 3 बच्चों की मौत और 2 घायल

Updated on:
05 Oct 2024 02:38 pm
Published on:
05 Oct 2024 02:38 pm