विदेश

रूस से क्रेमलिन का दावा, क्रीमिया पर हमला कर सकता है यूक्रेन

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एक नया मोड़ आ सकता है। क्रेमलिन का दावा है कि यूक्रेन एक बड़ा कदम उठा सकता है। क्या है वो कदम? आइए जानते हैं।

2 min read
Ukraine soldiers

20 फरवरी 2022 को शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 9 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध के चलते अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। बड़ी तादाद में लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं। यूक्रेन का इंफ्रास्ट्रक्चर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पर अब एक रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में एक नया मोड़ आ सकता है। इस बात की जानकारी रूस से क्रेमलिन (Kremlin) ने दी है। क्रेमलिन के अनुसार यूक्रेन इस युद्ध में एक बड़ा कदम उठा सकता है और यह क्रीमिया से जुड़ा है।


क्रीमिया पर हमला कर सकता है यूक्रेन

क्रेमलिन ने आज गुरुवार, 8 दिसंबर को जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन अब क्रीमिया (Crimea) पर हमला कर सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि रुसी सेना के यूक्रेन के सबसे बड़े शहर के पास ड्रोन से हमला करने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि यूक्रेन अब क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमला कर सकता है।

क्रीमिया के कई हिस्सों पर है रूस का कब्ज़ा

क्रीमिया प्रायद्वीप 1991 से अब तक वैसे तो यूक्रेन का हिस्सा माना जाता है। पर 2014 में रूस ने क्रीमिया के कई हिस्सों पर कब्ज़ा कर लिया था। रूस ने इसके बाद गैरकानूनी ढंग से क्रीमिया को यूक्रेन से स्वतंत्र घोषित कर दिया था। हालांकि अभी भी कई देश क्रीमिया को यूक्रेन का ही हिस्सा मानते हैं, पर रूस अब इसे अपना हिस्सा मानता है। ऐसे में क्रेमलिन को लगता है कि यूक्रेन अब क्रीमिया पर हमला करने की तैयारी में है।

Published on:
08 Dec 2022 04:14 pm
Also Read
View All