विदेश

अमेरिका में शख्स ने महिला और 3 बच्चों को गोली मारने के बाद की खुदखुशी, 4 लोगों की मौत

Another Gun Violence Incident In US: अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह घटना लास वेगास शहर में हुई।
2 min read
las_vegas_shooting_.jpg
Shooting in Las Vegas

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या लंबे समय से चली आ रही है और यह काफी गंभीर समस्या है। आए दिन ही अमेरिका में मास शूटिंग (बड़े लेवल पर गोलीबारी) की घटनाएं होती रहती हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, ,अमेरिका में गन वॉयलेंस का कहर हर जगह देखने को मिलता है और है साल इस तरफ के कई मामले सामने आते हैं। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ही नेवाडा (Nevada) राज्य के लास वेगास (Las Vegas) शहर की यूनिवर्सिटी ऑफ नेवाडा, लास वेगास (UNLV) के कैंपस में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। सोमवार को एक अपार्टमेंट में गोलीबारी का मामला सामने आया है।


शख्स ने महिला और 3 बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी बनाया निशाना

लास वेगास के एक अपार्टमेंट में एक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह शख्स ने महिला के साथ ही उसके 3 बच्चों को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी।

4 लोगों की मौत

इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। महिला और उसके 2 बच्चों के साथ ही शख्स की भी मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चा इस हमले में घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। तीनों बच्चों की उम्र 14 साल से भी कम थी।


आरोपी के भाई ने दी सूचना

पुलिस ने बताया कि आरोपी के भाई ने इस बारे में सूचना दी। हमलावर का भाई सुबह करीब 10 बजे अपार्टमेंट में पहुंचा और वहाँ का नज़ारा देखकर दंग रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

हाउस अरेस्ट झेल रहा था आरोपी

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी हाउस अरेस्ट झेल रहा था।

क्या रही हत्या-खुदखुशी की वजह?

पुलिस ने इस घटना की वजह के बारे में बयान नहीं दिया। हालांकि घरेलू हिंसा इसकी एक वजह हो सकती है। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया कि शूटर और पीड़ितों के बीच संबंध था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कि शख्स और महिला शायद पति-पत्नी थे और तीनों बच्चे उन्हीं के थे।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

Published on:
12 Dec 2023 03:14 pm