Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का असर करोड़ों यूक्रेनी लोगों पर पड़ रहा है।
24 फरवरी 2022 से शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) युद्ध को करीब 9 महीने हो गए हैं, पर अभी भी यह बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि यूक्रेनी सेना डटकर रुसी सेना का सामना कर रही है। यूक्रेन के कई हिस्सों से रुसी सेना को खदेड़ा भी जा चुका है, पर रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना की जंग अभी भी जारी है। आज एक बार फिर से रूस की तरफ से यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलों से हमला किया गया है।
करोड़ों लोगों के घर की बिजली गुल
रुसी हमले की कीमत यूक्रेन के करोड़ों लोगों को चुकानी पड़ रही है। रुसी हमलों से यूक्रेन का ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के अनुसार इन हमलों की वजह से यूक्रेन के करोड़ों लोगों के घर की बिजली गुल हो गई है और सर्दी से पहले उनके घरों में अंधेरा छा गया है।