विदेश

मोरक्को में 2,476 कैदियों को मिली बड़ी राहत, सुल्तान ने दी माफी

मोरक्को में सोमवार को 2,476 कैदियों को माफी देते हुए रिहा कर दिया गया। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Released prisoners with their family in Morocco
Released prisoners with their family in Morocco

मोरक्को (Morocco) उन देशों में से है जहाँ अभी भी राजा ही सत्ता चलाता है। मोरक्को एक अफ्रीकी देश है और वहाँ काफी अपराध के साथ ही सख्ती भी काफी है। इस वजह से मोरक्को जी जेलों में कई कैदी सज़ा काट रहे हैं। ये कैदी अलग-अलग अपराध के लिए जेल में बंद हैं। लेकिन सोमवार को 2 हज़ार से ज़्यादा कैदियों को बड़ी राहत मिली। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि कैसे? आइए जानते हैं।

2,476 कैदियों को मिली माफी

मोरक्को में सोमवार को 2,476 कैदियों को माफी के साथ जेल की सज़ा से भी आज़ादी मिल गई। इनमें 2,278 ऐसे कैदी थे जिनकी जेल की सज़ा में कमी आई, 182 ऐसे कैदी थे जिनकी जेल की सज़ा या जुर्माना या दोनों रद्द कर दिये गये और 16 ऐसे कैदी थे जो चरमपंथ और आतंकवाद के दोषी थे और अपना पुनर्वास कार्यक्रम पूरा कर चुके थे।

किस वजह से मिली माफी?

आज, मंगलवार, 30 जुलाई को मोरक्को में सिंहासन दिवस मनाया गया। इस दिन की मोरक्को में बड़ी अहमियत है और इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है। इसी अवसर को ध्यान में रहते हुए मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने 2,476 कैदियों को माफी के साथ जेल से आज़ादी दे दी।

यह भी पढ़ें- 28 पालतू डॉग्स का हैरान कर देने वाला काम, ज़िंदा रहने के लिए खाई मरे हुए मालिक की टांग



Updated on:
30 Jul 2024 05:34 pm
Published on:
30 Jul 2024 05:34 pm