विदेश

इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 43 हज़ार पार

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

less than 1 minute read
dead_palestinians_due_to_war_.jpg
Palestinians' death toll keeps rising due to Israeli attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने रॉकेट अटैक्स और घुसपैठ से जंग छेड़ते हुए इज़रायल में करीब 1,200 लोगों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। अभी भी कैद में करीब 115 बंधक हैं जिनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी है। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए थे। हमास के खिलाफ कार्रवाई में इज़रायल के 800 से ज़्यादा सैनिक भी मारे जा चुके हैं, लेकिन फिलिस्तीनियों को इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। इज़रायली हमलों के चलते मरने वाल फिलिस्तीनियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हमास की पॉलिटिकल विंग के चीफ इस्माइल हनियेह (Ismail Haniyeh) और ओवरऑल चीफ याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) को भी इज़रायल ने ढेर कर दिया है। हालांकि जंग अभी भी जारी रहेगी।

मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 43 हज़ार पार

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 43,165 पहुंच गया है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 42,409 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 756 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से हैं।

एक लाख से ज़्यादा घायल

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 99,153 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 6,250 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन में अब तक 55 इज़रायली सैनिकों की मौत, करीब 500 घायल