विदेश

बाढ़ से तबाही के बाद म्यांमार जुंटा ने लगाई मदद की गुहार

Myanmar Junta Asks For Help: म्यांमार में पिछले कुछ महीनों में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। ऐसे में देश की सेना, जिसे जुंटा भी कहते है, ने मदद की गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
Leader of Myanmar Junta
Leader of Myanmar Junta

भारत के पड़ोसी देशों में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। इन देशों में म्यांमार भी शामिल है, जहाँ बाढ़ से लोगों का बुरा हाल हो गया। पिछले कुछ महीनों में म्यांमार में आई बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हुई। साथ ही कई लोगों की संपत्ति को भी इस वजह से नुकसान पहुंचा। बाढ़ ने देश के कई इलाकों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। म्यांमार में आई बाढ़ की वजह से जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ। ऐसे में अब देश की सेना, जिसे जुंटा भी कहते है, ने मदद की गुहार लगाई है।

विदेशी मदद की गुहार

म्यांमार जुंटा चीफ ने हाल ही में विदेशी मदद की गुहार लगाई है। म्यांमार में आई जानलेवा बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए और जान-माल का काफी नुकसान हुआ। ऐसे में जुंटा चीफ ने देश में हुए नुकसान से उबरने के लिए विदेशी मदद की गुहार लगाई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

Updated on:
14 Sept 2024 12:36 pm
Published on:
14 Sept 2024 12:36 pm