Nepal Landslide: नेपाल में मौसम का कहर जारी है। लैंडस्लाइड की वजह से 9 और लोगों की मौत हो गई है।
नेपाल (Nepal) में इस समय मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। दरअसल नेपाल में जून से सितंबर तक मानसून रहता है और इस दौरान काफी बारिश होती है जिस वजह से लैंडस्लाइड, बाढ़ और बिजली गिरने के कई मामले सामने आते हैं। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। नेपाल में इस समय कई जगहों पर मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस वजह से अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के साथ ही लैंडस्लाइड भी लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई है। मौसम की इस मार से नेपाल में जान-माल का नुकसान हो रहा है।
लैंडस्लाइड से 9 और लोगों की मौत
नेपाल में लैंडस्लाइड की वजह से हाल ही में 9 और लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों की मौत नेपाल के गुल्मी जिले और स्याङ्जा जिले में हुई हैं।
मिड-जून से अब तक करीब 35 लोगों की मौत
नेपाल में मिड-जून से अब तक मौसम की मार की वजह से करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इन लोगों की मौत बाढ़, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने की वजह से हुई है।
कई लोग लापता
नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगों ने अपने घर गंवा दिए हैं तो कई लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जताया अपना इरादा….